बाइक सीज, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 लाख से अधिक की
रुद्रपुर। थाना गदरपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान लाखों कीमती अफीम के साथ बरेली का तस्कर को गिरफतार किया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम को थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम में शामिल पुलिस कर्मी क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई को चैकिंग कर रहे। इसी दौरान पुलिस मेहतोष मोड़ से पिपलिया जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो एक बाइक सवार संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस को उस पर संदेह हुआ और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक उसके पास 1.325 किलो ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मवीर सिहं निवासी तुमरिया थाना आंवला जिला बरेली यूपी बताया। बरामद अफीम की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 13 लाख रुपए आकी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाहरी राज्यों से अफीम की खेप ला कर ऊधम सिंह नगर जनपद में सप्लाई करने आ रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया। बाइक सीज कर दी गई।