रुद्रपुर। एक महिला से प्लाट देने के नाम पर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया। महिला मदद के लिए कोतवाली पहुंची। पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। शुक्रवार को महिला कोतवाली पहुंची। महिला ने एसएसआइ कमाल हसन से मिली और बताया कि वह गदरपुर रोड पर निवास करती हैं। महिला ने बताया कि उसे प्लाट खरीदना था। इसी बीच उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। महिला के मुताबिक प्लाट दिखाया और प्लाट का सौदा हुआ। सौदा करने के बाद एडवांस के तौर पर उसने डेढ़ लाख रुपए दिए। महिला ने बताया कि दो वर्ष हो गए,न प्लाट दिया और न ही एडवांस दी गई रकम वापस नहीं की। रुपए वापस मांगने पर टालमटोल कर रहा। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।