रूद्रपुर। छतरपुर के एक कालोनी कन्स्ट्रक्टर ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र के बाद कालोनी के कुछ कर्मियों समेत अन्य के विरूद्ध धोखाधड़ी करने व धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया। गोविन्द मंडल प्रो- कृष्णा होम कन्स्ट्रक्शन निवासी ग्राम छत्तरपुर डेरा, रुद्रपुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि ग्राम जयनगर नं0-3, रुद्रपुर में कृष्णा होम नाम से एक आवासीय परियोजना विकसित की जा रही है। उसके पास विनोद जोशी निवासी गौजाजाली बिचली, हल्द्वानी हाल द्वारकेशपुरम, जयनगर नंबर-4- मुंशी के पद पर अप्रैल 2019 से कार्यरत था तथा अजीत राय निवासी जगतपुरा, एकाउन्टेन्ट एवं सहायक मुंशी के पद पर मार्च 2019 से कार्यरत था। फर्म का समस्त लेखा जोखा उक्त लोगों के पास रहता था। जो भी लेन-देन हुआ करता था वह उत्तफ़ लोगो के देख रेख में हुआ करता था। बताया कि फरवरी 2022 को हिसाब-किताब में कुछ गड़बड़ी देखी तब विनोद जोशी एवं अजीत राय को काम छोड़ने को कहा। लेकिन दोनों ने माफी मांगने पर पुनः काम पर रख लिया। बताया कि 27 फरवरी 2022 को विनोद जोशी एवं अजीत राय उसे बिना सूचना दिये उसके ऑफिस में रखे प्रोजेक्ट संबंन्धित दस्तावेज, उसके हस्ताक्षर किये हुए चैक आदि लेकर चले गये। आरोप है कि मार्च 2022 से विनोद जोशी एवं अजीत राय ने कालोनी के भू-स्वामी के साथ मिल उसके विरूद्ध षडड्ढंत्र रचना शुरू कर दिया और भू-स्वामी संतोष वर्मा एवं उसके मध्य विवाद खड़ा कर दिया। बाद में विनोद जोशी ने कोर्ट के माध्यम से एक मुकदमा उसके खिलाफ कराया। निष्पक्ष जांच के दौरान जब वह अपने मनसूबों में कामयाब नही हो सका। तो उसने अपने साथियो के साथ 18अगस्त को किसी बड़े मामले में फंसा देने व जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उक्त लोग एकमत होकर उसके दस्तावेजों का दुरूपयोग कर सम्पत्ति हड़पने के उद्देश्य से षडड्ढंत्र रच रहे। की। यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उत्तफ़ लोगो की होगी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।