रुद्रपुर। शांतिपुरी की दिशा जोशी ने नीट सफलता हासिल की है। जोशी ने 45वीं रैंक प्राप्त कर पंतनगर विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा में प्रवेश के लिए भी सफलता हासिल की है। इससे पूर्व यह हाई स्कूल में 90 फीसदी और इंटर में के 92 फीसदी अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। दिशा जोशी एक होनहार छात्रा है। छात्रा की सफलता पर डॉ. गणेश उपाध्याय प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस उनके घर पहुंचे और उन्होंने निशा जोशी का स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महिपाल सिंह बोरा, प्रमोद जोशी, दीप पांडे , मनोहर जोशी , प्रकाश बोरा, राजेंद्र शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट आदि लोगों ने बधाई दी है ।