रुद्रपुर। उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांधी पार्क में विभिन्न विभागों के संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्य 20 सूत्रीय मांगों सहित डाउन ग्रेड वेतन के राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार के कार्मिकों की मांगो पर जल्द कार्यवाही नही की गयी तो 27 सितम्बर को प्रदेश के जनपदों मे चेतना रैली निकाली जायेगी। इसके बावजूद भी मांगो पर समाधान नहीं हुआ तो 7अक्टूबर को देहरादून में परेड ग्राउण्ड से सचिवालय तक प्रदेश स्तरीय गर्जना रैली आयोजित की जायेगी। धरना स्थल पर आयोजित सभा में संगठनों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों से एकजुट रहने का आहवान किया।धराना कार्यक्रम में मिनिस्ट्रियल फेडरेशन, उत्तराखंड डिप्लोमा महासंघ, राजकीय वाहन चालक संघ, वैयत्तिफक़ अधिकारी संघ, चतुर्थ वर्गीय महासंघ, निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ, सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ, इंजीनियरिंग सर्विसेज ड्राईग फैडरेशन, उत्तराखंड पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, गन्ना विभाग संघ, उद्यान विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ अमीन संग्रह संघ आदि कार्मिक संघों ने प्रतिभाग कर एक जुटता दिखाई। प्रदर्शन में प्रदीप जोशी, रविन्द्र कुमार, योगेश पाण्डे, श्रीमती सुषमा सिंह, पवन कुमार, श्रीमती कमलेश राणा,बीएन बेलवाल,त्रिलोक सिंह, नितेश शर्मा, प्रताप सिंह कैडा, सुरेन्द्र सिंह डंगवाल, अजय टम्टा,जगदीश सिंह, अमरदीप सिंह, जगदीश काण्डपाल, राम जियावन पवन कुमार, दान सिंह जग्गी, मोहन सिंह राठौर, लक्षम सिंह, बिज्जू, भुवन जोशी आदि कर्मचारी नेताओ सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।