रुद्रपुर। प्रदेश का भर्ती घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफा देने की मांग उठाई। शुक्रवार को कांग्रेसी मुखय बाजार मोड़ के पास एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन्होंने पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा के राज्य में घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं।
उन्होंने भाजपा के शासन काल में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के लिए भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के नारेवाजी भी की। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, संदीप चीमा, पार्षद मोहन खेड़ा, ममता रानी, बाबू खान,अवरार अहमद, पावन वर्मा समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।