रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र प्रीत विहार कालोनी में घर के पास मिट्टी डालने का विरोध करना दंपति को मंहगा पड़ गया। दंपति पर फावड़ा से हमला कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रीत विहार कालोनी निवासी शादाब ने पुलिस को बताया कि कालोनी के लोगों ने चंदा कर सडक़ बनवाई है और उसके घर के पास मिट्टी डाल दी। इस पर उसने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर वहां के कुछ लोगों ने उस पर और पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए फाफड़ा से हमला कर दिया। हमले में दोनों के घायल हो गए। शोर शराबा मचाने पर उक्त लोग धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी अंबी राम आर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल दंपति की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। समाचार लिखे जाने तक घायल दंपति का उपचार जारी था और रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।