नैनीताल। वीरभटटी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय में पिछले दिनों सरस्वती विद्या मन्दिर हरगोविन्द सुयाल, हल्द्वानी में आयोजित संकुल स्तरीय ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों द्वारा उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के विद्यालय आगमन में जोरदार स्वागत कर वंदना सत्र में सभी छात्रों को मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता में प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, हरगोविन्द सुयाल , शांतिपुरी, रामनगर, रामगढ़, नैनीताल, बेतालघाट सहित लगभग 10 विद्यालयो ने प्रतिभाग किया था। जिसमें गीत प्रतियोगिता (बाल वर्ग) मे 7 (अ) के वैभव पाण्डे ने प्रथम, स्वरचित कविता – किशोर वर्ग 9 (स) के कृश्णा त्यागी ने प्रथम, स्वरचित कविता तरूण वर्ग 12 (अ)के यशे वैश्य ने प्रथम स्थान। विज्ञान प्रश्नमंच (किशोर वर्ग) में वरूण जोशी 10 (स) , मयंक यदुवंशी 10 (ब) तथा शोभित कसौधन 10 (अ) की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रयोग में स्पर्श आनंद 10 (अ) तथा अदित्य पाठक 12 (अ) किशोर वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान पत्रवाचन में हार्दिक मिश्रा (किशोर वर्ग) ने प्रथम स्थान तथा विज्ञान प्रदर्शन (बाल वर्ग) में वेदान्त यादव 8 (ब), शिवा 8(ब) भरत डोडेजा 8 (ब),विभान माहेश्वरी 7 (अ), हर्षित सिंह 9(अ) प्रदीप सिंह 9(अ), सिद्वार्थ सांडिल्य 9(अ), तेजस चौधरी 9(अ) तरूण वर्ग तथा युव गर्ग 12(अ), हर्श कुमार 12 (अ) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर तीनों वर्गों में विद्यालय का परचम लहराया। इसी तरह वैदिक गणित में भी तीनों वर्गों में विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें बालवर्ग से अंकित कुमार 8 (अ), रूद्रप्रताप शुक्ला 8 (अ), आयुष सिंह 8 (ब), किशोर वर्ग से मनन गंगवार 10(अ), वैभव नारायण 10 (अ) तथा नैतिक कुमार 9 (अ) और तरूण वर्ग से शाश्वत सूर्यवंशी 11 (अ), उज्जवल सिंह बघेल 11(अ) तथा विशाल महरा 11(अ) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की श्रेष्ठता सिद्ध की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश तथा प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक श्याम अग्रवाल ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए सभी विजेता छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है इस दौरान ज्ञान विज्ञान एवं संस्कृति प्रतियोगिताओं के संयोजक जनार्दन प्रसाद वर्मा के साथ-साथ मनीश, निर्दोश, अरूण और संजय मौजूद थे।