हल्द्वानी। नगर निगम के ठेकेदारों ने यूनियन का गठन कर राहुल झिंगरन को अध्यक्ष चुना गया। निगम ठेकेदारों की बैठक में तमाम समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
इस बीच निगम व कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े ठेकेदारों ने ठेकेदार यूनियन का गठन किया। इस दौरान शादाब हुसैन सचिव, भूपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, मोहम्मद इकराम उपसचिव, आनंद सिंह ढेला कोषाध्यक्ष, मोहम्मद जाकिर मीडिया प्रभारी तथा राजेंद्र सिंह नेगी, योगेश तिवारी, मोहम्मद इश्रार, हाजी इकराम, हरीश आर्य व मोहम्मद गालिब को संरक्षक चुना गया। इस बीच नवनिर्वाचित यूनियन पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर इकराम अहमद, प्रताप रैकवाल, फैज आलम, दिनेश तिवारी, विकास गुणवंत, शहराज हुसैन, विकास गुणवंत, मनोहर दत्त जोशी, मोहम्मद शोएब, इकराम अहमद, वकील अहमद, सोहराब मलिक, आवेश सिद्दीकी, धर्मेंद्र शर्मा, उमेश जोशी, आदि मौजूद थे।