नैनीताल। फांसी गधेरे के समीप एक महिला अचानक झील में कूद गई। महिला को झील में कूदता देख वहा मौजूद चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने स्थानीय लोगों की मदद से झील से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक आज रविवार की सुबह ठंडी सडक़ पर स्थित फांसी गधेरे के समीप सुबह करीब 7 बजे एक अधेड़ उम्र की महिला ने झील में छलांग लगा दी। इसी दौरान मैराथन रेस की रूट व्यवस्था देख रहे चीता मोबाइल तल्लीताल शिवराज सिंह राणा की नजर महिला पर पड़ी। और उन्होने तत्काल ही स्थानीय लोगो की मदद से झील से बाहर निकाला और बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। जहां महिला अब सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र करीब 48 से 50 के बीच हैं। जो ज्योलिकोट के नैना गांव निवासी बताई जा रही है। यह भी पता चला हैं की कल महिला बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती थी। जहां से वह अचानक चली गई थी। बताया जा रहा हैं की महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिस कारण ही उसने झील में छलांग लगाई होगी।