नैनीताल। बीते रोज से नैनीताल में धूप खिली रही। इस बीच नगर में सुबह शाम की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। विभिन्न शहरों से पहुंचे सैलानियों ने मौसम के साथ नगर के नैसर्गिक पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाया।
मौसम खुशनुमा होने के कारण नगर के पर्यटन स्थलों में चहल पहल नजर आई। मालरोड में भी सैलानी काफ़ी संख्या में नजर आए। बंगाली व गुजराती सैलानी अधिक संख्या में पहुंचे हुए हैं। जिस कारण नगर में रौनक है। स्नोव्यू , चिडिय़ाघर, केव गार्डन, हिमालय दर्शन व अन्य समीपवर्ती पर्यटन स्थलों में सैलानियों की पूरे दिन आवाजाही रही। दिन के समय धूप खिले रहने के बावजूद सुबह शाम की ठंड में बढ़ोतरी हो चली है। सुबह शाम की ठंड से राहत पाने के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हीटर व आग का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड बड़ते ही गर्म ऊनी कपड़ों की बिक्री भी बड गई है। जी आई सी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा सैलानियों ने नगर के आसपास क्षेत्र भवाली भीमताल न कुचिया ताल सातताल आदि पर्यटक स्थल पर सैलानियों की जमकर भीड़ गई सैलानियों ने जमकर मौज मस्ती की।