नैनीताल। राज्य अतिथि गृह सभागार में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नैनीताल की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष योगेश रजवार की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा आयोजित होना है। साथ ही बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। और रक्तदान शिविर जिले की समस्त 6 विधानसभाओं में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश रजवार, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट , जिला मंत्री मोहित लाल साह, मंडल अध्यक्ष आशु उपाध्याय, कुमाऊं सह संयोजक मोहित रौतेला, मंडल अध्यक्ष बेतालघाट मनोज पड़लिया, मंडल अध्यक्ष गरमपानी नरेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भवाली धीरेंद्र बिष्ट, आयुष कुमार, महामंत्री पारस मेहरा, अरुण कुमार, आकांक्षा तिवारी, पूनम बवाड़ी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य, फैजान पासा, मोहित सिंह, देवेंद्र बगड़वाल, आदि उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री मोहित लाल साह के द्वारा किया गया।