नैनीताल। राज्य अतिथि गृह सभागार में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया के नेतृत्व में आयोजित की गई प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यसमिति बैठक हुई बैठक शुरू होने से पूर्व सभी अतिथियों का जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा टीका लगाकर स्वागत किया गया। पश्चात दीप प्रज्वलित कर प्रांतीय कार्यसमिति बैठक प्रारंभ की गई इस दौरान प्रदेश और अन्य जिलों से आए पदाधिकारियों और अतिथियों का नैनीताल कार्यकारिणी के पत्रकारों द्वारा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रत्येक संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवार प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश रंजन तिवारी कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी महामंत्री भगवान सिंह प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार त्यागी जिला अध्यक्ष नैनीताल डॉक्टर नवीन जोशी जिला महामंत्री नवीन पालीवाल नैनीताल नगर अध्यक्ष अफजल फौजी प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा, दिलीप गढिय़ा, मनोज लोहनी, प्रमोद बमेठा, गोपालनाथ, राजेंद्र अधिकारी, अनिल पांडे गोविंद, मेहता, सुशील खत्री, सतीश जोशी, नैनीताल नगर टीम राजू पांडे, रवि पांडे, रितेश सागर दामोदर लोहनी, संगीत बोरा, खुशबू तिवारी शर्मा, विनोद कुमार,गणेश कांडपाल, तेज सिंह नेगी पप्पू, अजमल हुसैन सिद्दीकी, कंचन वर्मा, गुंजन मेहरा सीमा नाथ आकांक्षी माणिमी, सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे।