नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में आज मंगलवार को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 5 से 6 बजे के बीच कार्यक्रम के दौरान दूरबीन से ग्रहण दिखाया जाएगा। साथ ही ऑन लाइन लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की है। डा वीरेंद्र यादव ने बताया कि चंद्रग्रहण नैनीताल में शाम 5:17 बजे से दिखना शुरू होगा। इससे पूर्व आसाम में सबसे पहले चंद्रग्रहण 4:16 बजे शुरू हो जाएगा। पूर्ण चंद्रग्रहण लगभग
5:09 बजे नजर आयेगा और 5:11 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण समाप्त हो जाएगा। कोलकाता में 4:52 बजे शुरू होगा । दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 5:28 बजे चंद्रमा ग्रहण के साथ उदय होगा। भारत में ग्रहण 6:19 बजे चांदमा ग्रहण से मुक्त हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कई वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे और ग्रहण समेत अन्य खगोलीय जानकारी देंगे।