नैनीताल। मां नन्दा देवी महोत्सव में आयोजक संस्था राम सेवक सभा द्वारा नगर के मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा सभागार में महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर प्रेस वार्ता की गई। आयोजित बैठक में राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि कोविड के दो वर्षों इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बताया कि महोत्सव 1 सितंबर से 7 सितंबर तक आयोजित होगा। सभा द्वारा महोत्सव के प्रवक्ता ललित तिवारी को नियुक्त किया गया है। वही बताया कि राम सेवक सभा द्वारा नैनीताल के हर घर में एक झंडा व कलेंडर दिया जाएगा। बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट रहेंगे साथ ही इस वर्ष मां नंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। जगदीश बवाड़ी ने बताया कि एक सितंबर को महोत्सव का प्रारम्भ होगा। बैठक में मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, गिरीश जोशी, भुवन बिष्ट, मिथिलेश पांडे,प्रो. ललित तिवारी, मुकेश जोशी , विमल साह, भीम सिंह कार्की, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।