नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के आह्वान पर चलाएं जा रहे (घर-घर तिरंगा, घर-घर पौधा) के तहत निगम कर्मचारियों ने घर-घर तिरंगा लहराएंगे। एक पौधा धरती मां के नाम लगाएंगे के नारे के साथ समूचे कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में पौधारोपण किया। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने तिरंगे के साथ बृहद स्तर पर पौधारोपण किया। इसके तहत जहां कर्मचारियों ने उच्च हिमालई क्षेत्र में केदारनाथ व कैलाश मानसरोवरयात्रा मार्ग में स्थित गूंजी व काला पानी में पौधारोपण किया। वहीं निगम के सभी इकाइयों में पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा इसकी शुरुआत पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध मंदिर गुरना देवी में पूजा अर्चना के बाद निगम कर्मचारियों द्वारा बनाई गई वाटिका में पौधारोपण किया गया। गुरुरानी ने कहा कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक जारी रहेगा उन्होंने पुन: सभी कर्मचारियों से कहा है कि व तिरंगे के साथ पौधारोपण कार्यक्रम के तहत सभी को जोडक़र इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।