हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी नगर मण्डल की कार्य समिति बैठक नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल की अध्यक्षता में रूद्राक्ष बैंकट हॉल नवाबी रोड हल्द्वानी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि एवं वक्ता जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री मजहर नईम नवाब , अजय राजौर, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश आर्या, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा, मण्डल प्रभारी दिनेश खुल्बे ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया तत्पश्चात अतिथि व प्रभारी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों हेतु दिशानिर्देशित किया। भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया व भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बताया और निरंतर विजय हेतु बधाई दी तथा 2024 की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, अनिल कपूर डब्बू , पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बिन्देस गुप्ता, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, ई दिनेश सिंह, पंकज अधिकारी, कोषाध्यक्ष अमोल मेहरोत्रा, मंत्री राजेंद्र सुयाल, असगर अली, सुधीर अग्रवाल, संजय त्यागी, कपिल अग्रहरि, अतुल जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजीव कुंवर , मंत्री दिनेश रंधावा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा जहीर अंसारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन बिष्ट, साकेत अग्रवाल, शांति भट्ट , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी व प्रदेश, जिला, नगर एवं शक्ति केंद्र संयोजकों, पार्षदगणों एवं नगर प्रभारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।