हल्द्वानी। एमबी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित होने वाले भक्ति महोत्सव के तहत शहर में महिलाओं ने कार रैली निकाली। रैली में महिलाओं ने ट्रैक्टर, कार, ई-रिक्शे के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।
हरि शरणम जन की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महिला इकाई की ओर से कार रैली निकाली गई। रैली एफटीआई से प्रारंभ होकर कथा स्थल एमबी इंटर कालेज के मैदान तक पहुंची। इससे पहले रैली को आईएफएस तेजस्विनी पाटिल, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व जिपं अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का संचालन व्यापारी नेता हर्षवर्धन पांडे ने किया। इस मौके पर संस्था प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास, नवीन वर्मा, शांति जीना, लता बोरा, कल्पना रावत, उर्वशी बोरा, कुसुम दिगारी, विपिन गुप्ता, रूपेंद्र नागर आदि मौजूद थे।