हल्द्वानी। दीपावली का पर्व नजदीक है, ऐसे में त्योहार को शानदार तरीके से मनाने के लिए मां वैष्णो सहायता समूह की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत समूह से जुड़ी महिलाएं मोमबत्ती बना रही हैं। इस बीच गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था की अध्यक्ष गीता सत्यवली ने बताया कि संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वरोजगार से जुडक़र आत्मनिर्भर बन रही हैं। दीपावली पर्व के मद्देनजर डिमांड मिलने के बाद समूह की महिलाएं मोमबत्तियां तैयार करने में जुट गई हैं।