हल्द्वानी। महिला ने एक युवक पर फर्जी तरीके से बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में गौजाजाली बिचली निवासी भगवती जोशी पत्नी प्रदीप जोशी ने कहा है कि उसकी पहचान के जगदीश चन्द्र बिष्ट ने उसे मकान के नाम पर पांच लाख का लोन दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर उसे 4.62 लाख का ऋण दिला दिया। इसके ऐवज में उसने कुछ चेक उससे ले लिये। महिला का आरोप है कि इन चैकों के माध्यम से जगदीश बिष्ट ने उसके बैंक खाते से 30 हजार की रकम उड़ा ली। वह कई बार रकम वापस का आश्वासन दे चुका है, लेकिन पैसे नहीं दे रहा है। इस पर महिला पुलिस की शरण में पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर
दी है।