हल्द्वानी। शहर में पहली बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहुंचे महेन्द्र भट्ट का जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रुद्रपुर से हल्द्वानी पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके बाद प्रदेश हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा रामपुर रोड,नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क पहुंची जहां उन्होंने शहीद के मूर्ति में माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर तिरंगा यात्रायें निकल रही हैं और 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का बड़ा अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस अभियान में पूरी शक्ति के साथ जुटे। इस मौके पर मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साकेत अग्रवाल, प्रमोद तोलिया, तरुण बंसल पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया,मंडल अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, डॉ. अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, चंद्रप्रकाश तिवारी, चंद्रशेखर जोशी, अलका जीना, आशा शुक्ला, गीता जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।