हल्द्वानी। हरिशरणम् जन सेवायत भक्ति महोत्सव की धर्म ध्वज यात्रा श्री वाल्मीकि समाज द्वारा आज प्रात: 10 बजे स्टेडियम से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्गों से होकर कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर सुधार संमिति त्रिलोक नगर के लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में वाल्मीकि समाज के हजारों लोगों ने प्रभु के भजन कीर्तन व नारों से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर हरि शरणम जन संस्थापक स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने कहा कि कथा का प्रमुख उद्देश्य धार्मिक होने के साथ साथ इससे सामाजिक समभाव का भी माहौल बने और यह कथा पूरे शहर के हर समाज व व्यक्ति की अपनी कथा बने और सभी का सहयोग हो ऐसा प्रयास किया गया है।उन्होंने बताया कि आज वाल्मीकि बंधुओं द्वारा ध्वज यात्रा निकालकर पूरे नगर का वातावरण धार्मिक किया गया है।
12 नवम्बर को महिलाओं द्वारा 11 सौ कलश के साथ कलश यात्रा निकाली जायेगी। कलश यात्रा का स्वागत हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा कर किया जायेगा जो कि अदभुत दृश्य होगा। श्रीमद भागवत कथा 13 को प्रारंभ होगी और प्रसिद्ध कथा वाचक मृदुल कृष्ण शास्त्री के श्री मुख से प्रभु की लीलाओं का भक्तजन आनंद लेंगे। ध्वज यात्रा में वाल्मीकि समाज से अजय राजौर,अमरदीप चौधरी, राहत मसीह,रामू भारती, सुरेश लाल,पार्षद रवि वाल्मीकि, विनय पाल,अजय पंडालिया,योगेश राजौर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। यात्रा का स्वागत करने वालों में पार्षद विनोद दानी,नेत्रबल्लभ जोशी,राकेश जोशी,प्रेम बिष्ट,सुरेंद्र बोरा व बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं पारम्परिक पोशाक में शामिल रही।