हल्द्वानी। वैश्य महिला समिति का तीज महोत्सव रुद्राक्ष बैंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी ने सभी को तीज की हार्दिक बधाई दी। वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा वैश्य महिला समिति हमेशा की तरह इसी तरह आगे भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे जोर-शोर से प्रस्तुत करते रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न तरीके की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता मिष्ठान बनाओ प्रतियोगिता तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मेहंदी प्रतियोगिता में विनर रही फर्स्ट विनर पूजा गुप्ता, सेकंड विनर दीक्षा गुप्ता, थर्ड विनर खुशबू सिंह। मेहंदी प्रतियोगिता का जजमेंट सीमा देवल द्वारा किया गया। मिष्ठान बनाओ प्रतियोगिता में फर्स्ट विनर कोमल गर्ग, सेकंड विनर संध्या गुप्ता। मिष्ठान बनाओ प्रतियोगिता का जजमेंट सारिका केसरवानी और सरिता लोहाटी द्वारा किया गया। तीज क्वीन का ताज रेखा गोयल को दिया गया सेकंड रनर ऑफ मोनिका गुप्ता थर्ड रनर रनर अप मंगला गुप्ता रही। तीज क्वीन का जजमेंट सुजाता महेश्वरी के द्वारा किया गया। संचालन दिपिंका अग्रवाल और शालिनी गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री सुषमा वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी नीतू अग्रवाल, मीनू गुप्ता, सुचित्रा जयसवाल, सौम्या अग्रवाल, अंजुला गुप्ता आदि मौजूद रहे।