हल्द्वानी। अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियां लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में उजाला नगर निवासी नाजिम खां ने कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बहन राहेमीन बीती 5 नवम्बर की शाम अचानक घर से लापता हो गई। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन सुराग नहीं लगा। वहीं काठगोदाम थाना क्षेत्र से भी एक किशोरी लापता हो गई। बागजाला गौलापार निवासी नाजरीन ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गुलनाज 6 नवम्बर की रात से लापता है। उसकी संभावित स्थानों पर ढूंढखोज की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।