हल्द्वानी। उत्तरांचल दीप परिवार ने समाचार समूह के संस्थापक स्वर्गीय वेद प्रकाश गुप्ता ‘वेदजी’ को पुण्य तिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन किया। समाचार समूह के नैनीताल स्थित मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा में उत्तरांचल दीप परिवार के सदस्यों ने वेदजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। वेद जी द्वारा अंकुरित समाचार पत्र समूह रूपी पौधे को पल्लवित-पुष्पित कर वटवृक्ष बनाने का संकल्प लिया। उत्तरांचल दीप परिवार के सदस्यों ने वेद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
वेद जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और उद्यमी के साथ राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक, जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त उत्तर प्रदेश व पृथक उत्तराखंड राज्य के समर्पित कार्यकर्ता रहे। वह उत्तराखंड भाजपा प्रदेश समिति में कोषाध्यक्ष रहे। अब उनके पुत्र साकेत अग्रवाल सह-कोषाध्यक्ष और उत्तरांचल दीप के प्रबंध संपादक हैं। इस अवसर पर उत्तरांचल दीप के प्रबंधक दीपक तिवारी, कार्यकारी संपादक पत्रिका के.के. चौहान, कमलकांत शर्मा, रवि दुर्गापाल, नवनीत सिंह, सलीम खान, राजेंद्र गुरूरानी, संजय भंडारी, चंदन भट्टï, पंकज बेलवाल, शिवांशु माथुर, उमेश पांडे आदि मौजूद थे।