हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था से जुड़े लोगों ने कारगिल युद्ध के शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व संरक्षक हरीश चंद्र पांडे के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस पर नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विश्व के इतिहास में भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत पराक्रम और अटूट कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक कारगिल विजय दिवस देशवासियों के लिए अहम दिन है। कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता क्योंकि भारतीय सेना के जवानों ने हजारों फिट की ऊंचाई पर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं दिया। इस मौके पर रूपेंद्र नागर, लोकेश कुमार साहू, नंदकिशवोर आर्या, बलराम हाल्दार, पूजा लटवाल, रेनू शरण, पवन शर्मा, ममता लटवाल, काजल खत्री, गीता साहू, रितिक साहू, संदीप यादव, अमन कुमार मनोज साहू, सूरज मिस्त्री, अरुण कुमार, मुन्ना पोखरियाल, गौरव सनवाल, दीपक पलडिय़ा, सूरज भट्ट, प्रकाश संभल, मनीष दफौटी, मुकेश सिंह, भारत केसरवानी, मोहिनी देवी, धीरज शरण, साहिल राज, निर्मल चम्याल, विनोद आर्या, अशोक कुमार वाल्मीकि, दीपक प्रजापति, सुशील राय, प्रियांशु आर्या, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।