हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे के नाम पर की जा रही कार्रवाई का विरोध करते हुए विभाग का पुतला फूंका। उन्होंने चेताया कि व्यापारियों का जीएसटी के नाम पर उत्पीडऩ किया गया तो वे उग्र आंदोलन छेड़ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
व्यापार मंडल से जुड़े तमाम व्यापारी गुरुवार की दोपहर बेस अस्पताल के पास स्थित चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए जीएसटी विभाग का पुतला फूंका। उनका कहना था कि जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, महिला सचिव गीता कांडपाल, उपाध्यक्ष दीपा जायसवाल, संदीप सक्सेना, उपेंद्र कनवाल, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, सौरभ भट्ट, कुसुम दिगारी, पवन वर्मा, पवन सागर, विजय गुप्ता, आदर्श सक्सेना, राजू रावत, धीरज गुप्ता, चीनू बिंद्रा, शिव कपूर, पवन जोशी, कृष्ण गोपाल जायसवाल, ज्योति मेहता, चंदन वर्मा, ममता बिष्टï, हरीश नेगी आदि शामिल थे।
व्यापारी का उत्पीडऩ होने देंगे
रूद्रपुर। जीएसटी सर्वे का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा और आंदोलन मुखर होता जा रहा है। व्यापारियों ने काला दिवस मनाते हुए काला कपड़ा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी जीएसटी सर्वे के खिलाफ प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में रूद्रपुर के दर्जनों व्यापारी विधवानी मार्केट में एकत्र हुए। उन्होंने काली पट्टी बांधे व्यापारियों ने काले झण्डे के साथ विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे को व्यापारी विरोधी बताते हुए इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही। जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। सरकार व्यापारियों के सब्र का इम्तिहान न लें। व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। व्यापारी टैक्स देता है। उत्पीडऩ की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो बाजार बंद किया जायेगा। प्रदर्शन में प्रांतीय पदाधिकारी राजेश बंसल,व्यापार मण्डल महामंत्री हरीश अरोरा, मनोज छाबड़ा, राजकुमार सीकरी,विजय फुटेला, पंकज सुखीजा, इंद्रजीत सिंह, डायमण्ड, जोमी चाण्डा, प्रांजल गावा, राजू कुमार, राजू भुसरी,हिमांशु मिड्डा,बलविंदर सिंह बल्लू, समेत तमाम व्यापारी थे।