हल्द्वानी। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का तीसरा सम्मेलन 24-25 सितंबर 2022 (शनिवार, रविवार) को सत्यनारायण धर्मशाला, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन से पूर्व हुए प्रेस वार्ता में अध्यक्ष शीला शर्मा ने कहा कि दुनिया के स्तर पर महिलाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। संगठन की महासचिव रजनी जोशी ने कहा कि एक तरफ जहां महिलाओं का शोषण-उत्पीडऩ बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ महिलाएं इस शोषण-उत्पीडऩ के खिलाफ दुनिया के स्तर पर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। बाद में जूलूस के साथ किया जाएगा। खुले सत्र में विभिन्न जनसंगठनों, ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मेलन के प्रतिनिधियों को संबोधित किया जाएगा। सम्मेलन में तीन राज्यों से लगभग 150 प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे।