हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में चोर अब झोपड़ियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। यहां मूल बरेली और हाल कठघरिया निवासी जमुना प्रसाद के झोपड़ी बीते रात जेवरात चोरी हुए। सुबह परिवार उठा तो घर से जेवरात चोरी हुए थे। पीड़ित ने मुखानी थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। एसओ रमेश बोरा ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि इससे पहले भी यहां चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमे पुलिस अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
ReplyForward
|