हल्द्वानी। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में बुधवार को लगे दरबार में तमाम फरियादी पहुंचे और समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। इस क्रम में वार्ड-58 तल्ली हल्द्वानी के पार्षद मनोज जोशी ने भी डीएम धीराज गब्र्याल को शिकायती पत्र सौंपा। उनका कहना था कि वार्ड क्षेत्र में पटवारी न मिलने से लोगों को जरूरी कागजात बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद मनोज ने बताया कि उनके वार्ड में लंबे समय से पटवारी को अतिरिक्त चार्ज दिये जाने से आमजन परेशान हैं। लोग चक्कर काटने को विवश हैं, इसके बावजूद उनके कागजात, प्रमाण पत्र आदि नहीं बन पा रहे हैं।