हल्द्वानी। प्रदेश की भाजपा सरकार अच्छा कार्य कर रही हैं और सरकार व संगठन के बीच अच्छा तालमेल है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हल्द्वानी प्रवास के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि उनका यह संगठनात्मक प्रवास हैं और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से बातचीत कर संगठन व सरकार के बीच के तालमेल की रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौपी जायेगी। पूरे देश में इस समय संगठनात्मक प्रवास चल रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी गुजरात व हिमांचल प्रदेश के चुनाव में फिर से सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विपक्षी दल विचार शून्य हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी की एक विचारधारा हैं। उन्होंने आगाह किया कि जिन सीमांत राज्यों में भाजपा की सरकार नही हैं वहां नकली नोट व हथियारों की तस्करी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए कुर्सी महत्वपूर्ण है जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश महत्वपूर्ण है। कैलाश विजयवर्गीय ने भारत के विभाजन के कारणों पर मंथन की बात कहीं और कहा कि विभाजन का जिम्मेदार कौन था? उन्होंने कहा कि देश में हुआ,क्या हो रहा है और क्या होने की संभावना है इस पर विचार करने की आवश्यकता है। प्रबुद्ध जन सम्मेलन में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, प्रदेश महामंत्री राजन सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह केड़ा, सरिता आर्य, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, समीर आर्य व जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, कमलनयन जोशी तथा कार्यक्रम संयोजक प्रताप बिष्ट, सह संयोजक कैलाश भगत व संजय दुमका मौजूद रहे।