हल्द्वानी। बाइक पर सवार होकर जा रहे ठेकेदार की पिकप की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर बिचला, मुखानी निवासी 44 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र चना राम ठेकेदारी का काम करता था। बताया जाता है कि वह बीती रात बाइक पर सवार होकर बैलपड़ाव से घर लौट रहा था कि तभी लामाचौड़ में सामने से अनियंत्रित गति से आ रही पिकप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।