हल्द्वानी। कैबिनेट बैठक में हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट किये जाने का निर्णय लिये जाने का शहरवासियों ने स्वागत किया है। इसके तहत गुरुवार को चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति से जुड़े लोगों ने अधिवक्ताओं के बीच पहुंच मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा, कमल जोशी, राजेंद्र सुयाल, पूरन सिंह मेहता, एडवोकेट ललित मोहन सिंह जीना, विजय गुणवंत ललित जोशी, उमेश जोशी, वीरेंद्र सिंह परिहार, रमेश कांडपाल, पीसी जोशी, एनके जोशी, एलडी तिवारी आदि मौजूद थे।