हल्द्वानी। राष्ट्रीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ फाउंडेशन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद्र कपिल को संगठन का उत्तराखंड प्रदेश का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित मिश्रा ने नियुक्ति पत्र जारी किया। उनके मनोनयन पर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की हैं। नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कपिल ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वाह करेंगे।