हल्द्वानी। श्री रामलीला मैदान हल्द्वानी में दिन की लीला में आज पंडित पुष्कर दत्त शास्त्री द्वारा विभीषण सरनागति, सेतु बंध, श्री रामेश्वरम स्थापना, अंगद रावण संवाद तथा आज रात्रि लीला में सीता हरण शबरी मिलन श्री राम सुग्रीव मित्रता बाली वध का जीवंत मंचन वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा किया गया।
आज रामलीला मैदान में गो क्लीन, गो ग्रीन साहू महिला समिती साहू क्लब, चौसेनी महिला समिति कसौधन महिला समिति ,राधा कृष्ण समिति, केसरवानी महिला समिति, उत्तरांचल पंजाबी महासभा संस्थाओं तथा जसविंदर भसीन, कुसुमलता केसरवानी, सीमा देवल, वैभव देवल, कपिल अग्रहरी,अतुल जायसवाल, नब्बू भाई, प्रिंस द्वारा सेवा दी गई। श्री रामलीला संचालन समिति के सदस्य संजय गुप्ता टिल्लू ने बताया कि आज रामलीला मैदान में श्री रामेश्वरम स्थापना तथा सेतु बंध का निर्माण किया गया है जिसमे से होते हुए रामजी की सेना लंका पहुंचेगी। आज की लीला में अंगद का अभिनय विजय पांडे, सुग्रीव का अभिनय रचित सक्सेना ने किया। आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महालक्ष्मी मंदिर के परेश यति महाराज रहे। व्यास पूजन मेडिकल कॉलेज के फाइनेंस कंट्रोलर ,पी. एल.शैल, रवि पाल ,शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई राकेश गर्ग, गोपाल पाल, विकास अग्रवाल, काजल अग्रवाल, प्रदीप सब्बरवाल, अमित गोयल मुकेश ढींगरा, दीपक अग्रवाल आदि ने किया। टीका सेवा संजय गोयल द्वारा दी गई,आज रामलीला संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना तथा विनीत अग्रवाल, हरी मोहन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सुमित जायसवाल, प्रदीप जनौटी आदि रहे। अनुभव गोयल, अभिषेक वार्ष्णेय ने व्यास मंच की व्यवस्था संभाली संचालन अतुल अग्रवाल ने किया।
मुखानी में आज होगा दशरथ केकई संवाद व राम वनवास
हल्द्वानी। श्री रामसेवक रामलीला कमेटी मुखानी द्वारा प्रतिवर्ष होने वाली रात्रि की रामलीला मंचन के तीसरे दिन का शुभारंभ शहर विधायक सुमित ह्रदयेश, मुख्य संरक्षक साकेत अग्रवाल,भाजपा नेता शंकर कोरंगा, कानू बिष्ट, सुरेंद्र प्रताप सिंह राणा, पार्षद विनोद दानी, पार्षद राजेन्द्र सिंह जीना व कमेटी के अध्यक्ष मनीष कपिल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर विधायक सुमित ह्रदयेश ने सभी रामभक्तों व कमेटी पदाधिकारियों को नवरात्रि व रामलीला मंचन की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमे रामलीला द्वारा राम जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। आज की लीला में सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ।
राम के रूप में राहुल जोशी, लक्ष्मण के रूप में मोहित तिवारी व सीता के रूप में दीक्षा उपाध्याय जनक की भूमिका में भाष्कर साह ने सजीव मंचन किया। इस मौके पर कमेटी उपाध्यक्ष नेत्रबल्लभ जोशी, सचिव दीपक जोशी, उप सचिव तारू तिवारी, कोषाध्यक्ष ह्रदयेश पंत, निर्देशक चेतन दुर्गापाल, मेला प्रबंधक राजेन्द्र सिंह नेगी, संदीप भोज, कमलेश जोशी, गीता जोशी, नीरज मिश्रा, प्रमोद जोशी, भाष्कर साह, चित्रा सुयाल, मीना तिवारी, रवि दुर्गापाल मौजूद रहे।