हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी संगठन में साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के महापौर डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ साकेत अग्रवाल के कार्यालय पहुंच कर शुभकामनाएं दीं। नैनीताल रोड स्थित उत्तरांचल दीप के मुख्यालय चंद्रकांता हाउस पर ढोल-बाजे के साथ मेयर रौतेला और अनेक कार्यकर्ता पहुंचे। फूलमालाओं से साकेत अग्रवाल का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान से मुंह मीठा किया। साकेत अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया और सभी को साथ लेकर दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्टï, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तरुण बंसल, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, सिद्धांत अग्रवाल, महेश खुल्वे, हरिमोहन अरोड़ा, विपिन पांडे, प्रताप रैक्वाल, प्रताप बिष्टï, देवेंद्र बिष्टï, हिमांशु मिश्रा आदि मौजूद थे।
उत्तरांचल दीप परिवार गदगद:-
भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड संगठन में समाचार समूह उत्तरांचल दीप के प्रधान संपादक साकेत अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने से उत्तरांचल दीप परिवार खुशी से गदगद हो गया। नैनीताल रोड स्थित उत्तरांचल दीप के मुख्यालय पर मंगलवार को प्रधान संपादक साकेत अग्रवाल के पहुंचते ही समाचार समूह परिवार के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। साकेत अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रबंधक दीपक तिवारी, कमल कांत शर्मा, केके चौहान, रवि दुर्गापाल, नवनीत सिंह बिष्टï, सलीम खान, राजेन्द्र गुरुरानी, पंकज बेलवाल, संजय भंडारी, शिवांशु माथुर, कैलाश, उमेश पांडे आदि मौजूद थे।