हल्द्वानी। छोलिया नृत्य के संरक्षण और उत्थान की पहल की गई है। इस क्रम में दीया संस्था की ओर से नगर निगम इंटर कालेज काठगोदाम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन के साथ ही युवाओं में नई ऊर्जा का सृजन करना है। कार्यशाला में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कुमाऊं के प्रसिद्ध कलाकार भी छोलिया नृत्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। देश भर में तमाम संस्थाएं छोलिया दलों को आर्थिक व व्यक्तिगत सहायता प्रदान कर रही हैं। संस्था पदाधिकारियों ने बताया जल्द ही देहरादून में प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा और देश भर के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सुरेश पांडे, संस्था सचिव हरीश रावत, प्रधानाचार्य पुष्पा गोस्वामी, वीरेंद्र राव, वर्षा, अंजलि, राजेश रावत, जय सिंह सामन्त, संजय शाह आदि मौजूद थे।