हल्द्वानी। दिल्ली से लौट रही रोडवेज बस रामपुर रोड में कैंटर से टकरा गई। हादसे में चालक-परिचालक समेत आधा दर्जन यात्री चोटिल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई हैं। इधर सूचना मिलने पर डिपो अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना।
हल्द्वानी डिपो की साधारण सेवा वाली बस यूके07पीए-2577 दिल्ली से लौट रही थी कि सोमवार तड़के करीब 5:30 बजे बेलबाबा के पास आगे चल रहे सीमेंट से भरे कैंटर से टकरा गई। हादसे में चालक मंगल सिंह, परिचालक सुमन व चार यात्री घायल हो गए। चालक मंगल का पैर फ्रेक्चर होने के साथ ही गंभीर चोटें आई हैं। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना मिलने पर डिपो एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्टï व इंचार्ज इंदिरा भट्ट अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। एआरएम बिष्टï ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह हाइवे पर हाथी आ गए थे तभी बस के आगे चल रहे सीमेंट से भरे कैंटर ने अचानकर ब्रेक मारा तो बस उसके पीछे से जा टकराई। एआरएम ने बताया कि बस में सवार चारों यात्रियों को मामूली चोंटें आई हैं, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई जबकि चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।