हल्द्वानी। एक वर्ष पूर्व युवक पर फायर झोंकने वाले आरोपी को पुलिस व एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार का ईनाम निर्धारित था। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व यहां गन्ना सेंटर में किराए में रहने वाले मूलरूप से रामपुर निवासी केशव गंगवार पर उस समय फायर झोंक दिया गया था, जब वह बैंक्वट हॉल में खाना बनाकर लौट रहा था। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया था। उसका डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार किया गया। इस मामले में पीडि़त की पत्नी रेखा गंगवार की तहरीर पर आरोपी वीरेंद्र सिंह निवासी शेरगढ़ उत्तर प्रदेश फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इस बीच टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी व एसओजी की टीम ने आरोपी को बहेड़ी बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।