हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात कार्यकर्ताओं द्वारा सुनी गई और उनके विचारों को अमल में लाने का दृढ़ संकल्प लिया। भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल इस मौके पर वार्ड 8 बूथ 33 में कार्यकर्ताओं के साथ रहे।
बूथ अध्यक्ष मनीष सिंह राना के आवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। इसके पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के स्तम्भ थे उनके नेतृत्व में भारत की विश्व में पहचान बनी। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है और उनके प्रधानमंत्री काल में उत्तराखंड का गठन हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से उन लोगों को मंच प्रदान कर रहे हैं जो लोग अपने क्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनके मन की बात भी सुनी। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक जगदीश चंद्र तिवारी, बंशीधर जोशी, हरिदत्त पांडेय, सूरज बोरा, बालम सिंह, निशांत कर्नाटक, पंकज जोशी,जीवन लाल, दीपक मेहरा, ललित भट्ट, कृष्णानंद जोशी, शोभित नेगी आदि मौजूद रहे।