हल्द्वानी। पीलीकोठी में रामलीला मंचन में आज गुरुवार की रात दशरथ दरबार, राज्याभिषेक, मंथरा-केकई संवाद के बाद वनवास की लीला का मंचन किया जाएगा। इससे पहले बुधवार की रात कलाकारों ने धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, श्रीराम विवाह की लीला का शानदार मंचन किया।
आदर्श रामलीला कमेटी पीलीकोठी के तत्वावधान में मंचन का शुभारंभ मेयर जोगेंद्र रौतेला ने गणेश पूजन के साथ किया। इस मौके पर सीता स्वयंवर में हास्य का पात्र बने राजाओं ने दर्शकों को खूब हंसाया। राम के पात्र हार्दिक पांडे, सीता का अभिनय कर रहे योगेश बृजवासी, लक्ष्मण के पात्र हार्दिक त्रिपाठी व परशुराम के पात्र शैलेंद्र बिष्ट ने शानदार मंचन किया।
इस बीच कमेटी अध्यक्ष विशंभर कांडपाल ने बताया कि गुरुवार को दशरथ दरबार, राज्याभिषेक, मंथरा केकई संवाद के बाद वनवास की लीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद मुकेश बिष्ट, संरक्षक चंदन बिष्ट, खेमानंद बृजवासी, मंच निर्देशक हरीश कनवाल, उपाध्यक्ष प्रेम बिष्ट, महामंत्री उमेश जोशी, अभय बिष्ट, पान सिंह रौतेला, मोहन चंद्र मेलकानी, रणजीत सिंह बिष्ट ,जगदीश सिंह मेहरा, अमन वर्मा, शिवराज सिंह, हरेंद्र बिष्ट, पुष्पित टंडन, अलका जीना, पुष्पा बिष्ट ,मंजू स्वरूप आदि
मौजूद थे।