हल्द्वानी। मोहर्रम पर अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की याद में घरों में ताजिया रखकर फातिहा पढऩे के साथ ही त्योहार को रुखसत किया। बनभूलपुरा क्षेत्र में ताजियों का जुलूस निकाला गया। जिसमें अखाड़ों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। मोहर्रम पर लोगों ने उत्साह के साथ ताजियों का जुलूस निकाला। ताजियों का जुलूस मुजाहिद चौक से शुरू हुआ। जो नईबस्ती, ताज मस्जिद, इन्द्रानगर छोटी रोड, बड़ी रोड, लाइन नंबर 12, 16, 17, 18, लाइन नंबर 9 होते हुए निकला। जिसमें हूर घोड़े आकर्षण का केंद्र बने रहे। हूर घोड़े को महबूब उर्फ बड़ा मुन्ना व युसूफ अजीम ने सजाया। जबकि छोटा हूर घोड़ा अलफैज कुरैशी ने सजाया। इन घोड़ों को देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। ढ़ोल में मकसूद आलम ने ताल दी। जबकि शमशीरे हैदरी अखाड़े में कलाकारों ने करतब दिखाए। इसके उस्ताद गुरिया मुंशी, खलीफा छोटे अतीक, आफताब आलम, नदीम पहलवान रहे। इस दौरान क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाकर शरबत व हलीम बांटा गया। जिन लोगों ने दसवीं का रोजा रखा। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।