हल्द्वानी। जनपद स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हो गया। पहले दिन अंडर-19 बालक की 3000 मीटर दौड़ में रामगढ़ ब्लॉक के नीरज गौड़ व बालिका वर्ग में ओखलकांडा की पूनम रावत ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 में ओखलकांडा के दीपक कुराई व रामगढ़ की खुशी बिष्टï प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा दोनों वर्गांे की 600 व 800 मीटर दौड़ भी हुई। स्पोट्र्स स्टेडियम में शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा व अति विशिष्टï अतिथि भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस बीच जिले भर से आये स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट भी किया। सबसे पहले अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ हुई। इसमें क्रमश: नीरज, रोहित तिवारी व दीपक भरतोला तथा पूनम, खुशी आर्या व मनीषा ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिकाओं में भारती बोहरा, साक्षी कपकोटी व हिमानी डंगवाल तथा बालकों में शुभम फत्र्याल, पंकज रावत, पवन कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कल शनिवार को लंबी कूद, भाला फेंक, फर्राटा दौड़ होगी। प्रतियोगिता का समापन छह नवंबर को होगा। इस मौके पर प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक व मुख्य शिक्षाधिकारी कुंवर सिंह रावत, डीईओ गोपाल स्वरूप व हर्ष बहादुर चंद्र, खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र, डीके पंत, संजय वर्मा समेत जिले भर के सरकारी व अद्र्धसरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।