हल्द्वानी। जिलाधिकारी की सस्तुति पर पुलिस ने युवक कांग्रेस नेता हिस्ट्रीशीटर हृदयेश कुमार को जिलाबदर कर देर रात काठगोदाम पुलिस जि़ले की सीमा से बाहर छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभियान के क्रम में पुलिस ने दमुवाढूंगा निवासी हिस्ट्रीशीटर हदयेश कुमार को जिला बदर कर दिया है। उस पर हत्या, लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं शनिवार रात काठगोदाम पुलिस ने उसे जिले की सीमा से बाहर ले जाकर छोड़ दिया। हृदयेश कुमार यूथ कांग्रेस में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी था। हाल ही में वार्ड नंबर 37 निवासी एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ धमकी देेने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, बाद में उसे जमानत मिल गई थी। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद एसएसपी ने उसे जिला बदर करने के आदेश जारी किए थे। उस पर विभिन्न धाराओं में 14 मुकदमें दर्ज है। जिसके चलते ही पुलिस ने उसे नैनीताल जिले से बाहर उधमसिंह नगर के पंतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में छोड़ दिया गया। अब उसका छह महीने तक नैनीताल जिले की सीमा में घुसना प्रतिबंधित रहेगा।