हल्द्वानी। श्री आनंद आश्रम द्वारा संचालित बाबा नीब करौरी वृद्धाश्रम के परिसर में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला के द्वारा रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पौधरोपण की शुरुवात की गई। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध व्यवसायी उत्तरांचल दीप के प्रमुख संपादक साकेत अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी हरीश पांडेय, पूर्व ग्राम प्रधान ललित सिंह नेगी एवं एक समाज श्रेष्ठ समाज के अध्यक्ष योगेंद्र साहू कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के पर्यावरण सलाहकार मदन सिंह बिष्ट (पर्यावरणविद) द्वारा वृद्धआश्रम में पौधे रोपण हेतु पौधे दिए किये गए। संस्था अध्यक्ष कनक चंद ने हल्द्वानी शहर के महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को संस्था के उद्देश्यों और 6 वर्षों से किये जा रहे बेहतरीन कार्यों से अवगत कराया। महापौर जोगेंद्र सिंह रौतेला द्वारा अध्यक्ष कनक चंद को बाबा नीब करोरी वृद्धआश्रम हेतु पूर्ण सहयोग करने की घोषणा करते हुए कहा कि वृद्धआश्रम की जो भी महत्वपूर्ण जरूरते हैं उसे उनके द्वारा शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। कनक चंद ने मेयर रौतेला का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले भी लिखित रूप में उनके द्वारा जमीन हेतु अनुमोदन किया गया था अब वह पूरी कोशिश करेंगे। यह संस्था के बुजुर्गों के लिए हर्ष का विषय है कि वह अपने आशियाने में रह पाएंगे। इस बात पर सभी ने खुशी जताई है। कहा कि पूरे साढ़े चार वर्षों से वह अकेली संस्था की ओर से जमीन के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस अवसर पर योगिता बनोला, भावना बिष्ट, ममता देवाल, सागर कुमार, याशिका रावल विजय गीता तथा बजवालपुर ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित थे।