हल्द्वानी। आर्य समाज हल्द्वानी शाखा द्वारा विद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से 48 निबंध प्राप्त हुए।
प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विषय स्वतंत्रता आंदोलन में आर्य समाज का योगदान,यज्ञ तथा वायु प्रदूषण(यज्ञ का वैज्ञानिक महत्व),विद्यार्थी जीवन की आदर्श दिनचर्या,योग तथा आदर्श जीवन रहे। निबंध प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में अविनाश प्रकाश जोशी डी ऐ वी प्रथम, मोहम्मद सैफ महत्मा गांधी इंटर कॉलेज द्वितीय,हिमांशु।
बाल विद्या निकेतन व सैफीना असरफ बीरशिवा तृतीय स्थान में रहे। वरिष्ठ वर्ग में हृदयांशी बीरशीवा प्रथम,मनस्वी उपाध्याय डी ए वी द्वितीय,रिजवाना ललित आर्य महिला इंटर कालेज तृतीय व सूर्यांश केसरवानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान डॉक्टर विनय विद्यालंकार ने सृष्टि विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।इस मौके पर आर्य समाज प्रदेश उप प्रधान डॉक्टर विनय खुल्लर, भूपेंद्र कुमार, मुकेश खन्ना, पीएल आर्य, रविकांत महेश्वरी, कृष्ण कांत, विनोद कुमार, हरी प्रसाद आर्य, राजकुमार राजोरिया, रणजीत यादव, हरीश चंद्र पंत, संतोष भट्ट, कृष्णा देवी, गंगा देवी मौजूद रहे।