हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की तल्ला रामगढ़ इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तल्ला रामगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता व महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने अध्यक्ष भरत बिष्टï, महामंत्री पूरन चंद्र सुयाल, कोषाध्यक्ष थान सिंह बिष्टï, उपाध्यक्ष अमर सिंह बिष्टï व सुमित सिंह, सचिव रघुवर सिंह, संगठन मंत्री प्रकाश बिष्टï व गिरिजा डालाकोटी, प्रचार मंत्री राधा बल्लभ जोशी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बीच निवर्तमान महामंत्री हरीश सिंह कार्की को संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र नेगी, संतोष रैक्वाल, कृष्ण सिंह बिष्टï, विनय कार्की, टीकम खोलिया, हरीश नयाल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष विजय बिष्टï आदि मौजूद थे। इस बीच निवर्तमान अध्यक्ष योगेश सिंह बिष्टï को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उनकी कोरोना काल में अकाल मृत्यु हो गई थी। बीते सितंबर में तल्ला रामगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव कराए गए थे।