हल्द्वानी। कालाढूंगी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का 72वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कठघरिया में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भगत ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहाँ कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहयोग के चलते वह जोश खरोश के साथ पार्टी कार्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश मे स्वतन्त्रता दिवस पर घर घर तिरंगा फहराया जायेगा। कल प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का तिरंगा यात्रा के रूप में भव्य स्वागत किया जायेगा। इस मौके पर मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला, योगेश जोशी,कमलनयन जोशी, कैलाश भगत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।