हल्द्वानी। पीलीकोठी में रामलीला मंचन देखने के लिए लोग देर रात तक जुट रहे हैं। इस क्रम में सोमवार की रात लंका दहन, विभीषण शरणागति व सेतुबंध रामेश्वरम स्थापना आदि का मंचन किया जाएगा। रविवार की रात मंचन का शुभारंभ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान रावण का अभिनय प्रमोद भट्ट, सीता का योगेश बृजवासी, शबरी का दीपा बिष्टï व बाली का अभिनय पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीआरओ अमन वर्मा ने किया। कलाकारों के अभिनय की दर्शकों ने खूब सराहना की। इस बीच कमेटी अध्यक्ष विशंभर कांडपाल ने बताया कि आज रात लंका दहन, विभीषण शरणागति व सेतुबंध रामेश्वरम स्थापना आदि का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद मुकेश बिष्ट, संरक्षक शांति मेहता, चंदन बिष्ट, लक्ष्मण सिंह नेगी, निर्देशक हरीश कनवाल, नवीन वर्मा, एडवोकेट उमेश जोशी, देवेंद्र सिंह राणा, मोहन चंद्र मेलकानी, गोपाल जोशी, रणजीत सिंह बिष्ट, निर्मल तिवारी, बाला पंडित, पान सिंह रौतेला, अभय बिष्ट, रक्षित टंडन, शिवराज सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, महिला संयोजक अलका जीना, विमला बिष्ट, पुष्पा बिष्ट आदि मौजूद थे।