हल्द्वानी। विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जज फार्म के द्विवार्षिक चुनाव में विशंभर कांडपाल अध्यक्ष व हेम जोशी सचिव चुने गये।
जज फार्म स्थित समिति कार्यालय जनमिलन केंद्र में चुनाव अधिकारी केएन मठपाल की देखरेख में कार्यकारिणी के चुनाव कराये गये। इस दौरान सचिव रमेश चंद्र तिवारी ने समिति के विगत वर्षों के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया। इस बीच कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से कराये गये। इसमें विशंभर अध्यक्ष व हेम सचिव के साथ ही भुवन चंद्र पंत को उपसचिव, नीरज रावत कोषाध्यक्ष, राकेश चंद्र त्रिपाठी संप्रेक्षक, नंदन सिंह नेगी विधि परामर्शी बनाये गये। इसके अलावा जीएस मेहरा, मनोज महतोलिया, गिरीश चंद जोशी, अशोक अग्रवाल, पीतांबर शर्मा, संतोष जोशी व निर्मल सिंह बिष्ट को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर नवमनोनीत अध्यक्ष विशंभर कांडपाल ने कहा कि समिति के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने निवर्तमान अध्यक्ष नारायण सिंह किरौला के नेतृत्व में समाज के विकास एवं उन्नति के लिए सराहनीय प्रयास किए। आगे भी समिति इसे जारी रख प्रमुख समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने का पुरजोर प्रयास करेगी। इस अवसर पर समिति के संरक्षक आरडी पांडे, उपाध्यक्ष पीसी पंत, भगवान सिंह बोरा, बीडी जोशी, वीरेंद्र सिंह बोरा, हेम गंगोला, दिनेश कांडपाल, सतीश चंद्र बिनवाल, रवि मेहता आदि मौजूद थे।